विदेश की खबरें | रूसी विश्वविद्यालय में गोलीबारी में आठ की मौत, 28 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गृह मंत्रालय ने कहा कि पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल होने के बाद संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया। उसकी पहचान या संभावित मकसद के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

गृह मंत्रालय ने कहा कि पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल होने के बाद संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया। उसकी पहचान या संभावित मकसद के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

हमले के दौरान पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी के छात्रों और कर्मियों ने खुद को कमरों में बंद कर लिया था। रूसी समाचार वेबसाइटों पर डाले गए वीडियो में कुछ छात्रों को दो मंजिला इमारत की खिड़की से कूदते हुए दिखाया गया है।

कुछ तस्वीरों में, काले कपड़ों में हेलमेट पहने एक व्यक्ति लंबी नाल वाले हथियार के साथ परिसर के फुटपाथ पर चलते हुए नजर आ रहा है। रूसी जांच समिति ने बंदूक के इस्तेमाल की बात कही है।

गृह मंत्रालय के मुताबिक, सबसे पहले मौके पर यातायात पुलिस की इकाई पहुंची थी और संदिग्ध ने उन पर भी हमला किया। मंत्रालय के मुताबिक पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी, जिसके बाद उसका हथियार ले लिया गया।

रूस में हालांकि आग्नेयास्त्र को लेकर कानून सख्त हैं, फिर भी बहुत से लोग शिकार के लिए हथियारों के परमिट प्राप्त करते हैं। खबरों में अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा गया कि संदिग्ध के पास पंप-एक्शन शॉटगन का परमिट था, हालांकि यह स्पष्ट नहीं था कि इस्तेमाल किया गया हथियार यही था या कोई और।

मई में कजान शहर में एक बंदूकधारी ने एक विद्यालय में गोलीबारी की थी, जिसमें सात छात्रों और दो शिक्षकों की जान चली गई थी।

विश्वविद्यालय में 12,000 छात्र पढ़ते हैं और उसने बताया कि जिस वक्त गोलीबारी हुई परिसर में करीब 3,000 छात्र मौजूद थे। मास्को से करीब 1,100 किलोमीटर पूर्व में स्थित पर्म शहर की आबादी करीब 10 लाख है।

जांच समिति ने कहा कि हमले में 28 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उन्होंने और कोई विवरण नहीं दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उनमें से 19 को गोली लगी है, हालांकि बाकी लोग कैसे घायल हुए इसकी जानकारी नहीं है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी