देश की खबरें | पंजाब में भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों का तबादला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सरकार ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों तथा 24 पीसीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया । एक सरकारी आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है ।

चंडीगढ़, 11 मई पंजाब सरकार ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों तथा 24 पीसीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया । एक सरकारी आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है ।

सरकारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी दिलीप कुमार को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किय गया है । इसके अनुसार कुमार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं निवेश संवर्धन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है ।

इसमें कहा गया है कि कुमार राहुल को रोजगार सृजन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है जबकि अमित कुमार को एकीकृत ग्रामीण विकास विभाग में संयुक्त विकास आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है ।

आदेश के अनुसार, राजीव गुप्ता को जालंधर का नया अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) लगाया गया है जबकि अंकुरजीत सिंह को पठानकोट का एडीसी नियुक्त किया गया है ।

आदेश में कहा गया है कि वी एस तिडके को कराधान विभाग में सहायक आयुक्त नियुक्त किया गया है जबकि हरप्रीत सिंह को अमृतसर का एसडीएम लगाया गया है।

इसमें कहा गया है कि इसी प्रकार मनीषा राणा को आनंदपुर साहिब का एसडीएम नियुक्त किया गया है ।

आदेश के अनुसार जिन 24 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें अवनीत कौर, इशा सिंघल, अनुप्रीत कौर, नवरीत कौर सेखों, पूनम सिंह और राजेश कुमार शर्मा शामिल हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

US‑Israel Joint Attack on Iran: ईरान पर इजरायल-अमेरिका का एक साथ मिसाइल हमला, अटैक के बीच ट्रंप की चेतावनी, 'हथियार छोड़ो, वरना मौत पक्की'

\