Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आग लगने से आठ मकान क्षतिग्रस्त; कोई हताहत नहीं
जम्मू-कश्मीर के बारामूला शहर में आग लगने से कम से कम आठ मकान क्षतिग्रस्त हो गए. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात पुराने बारामूला शहर में जलाल साहिब के भीड़भाड़ वाले रिहायशी इलाके में एक मकान में आग लग गई और यह तेजी से आसपास के मकानों में फैल गई.
श्रीनगर, 25 मार्च : जम्मू-कश्मीर के बारामूला शहर में आग लगने से कम से कम आठ मकान क्षतिग्रस्त हो गए. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात पुराने बारामूला शहर में जलाल साहिब के भीड़भाड़ वाले रिहायशी इलाके में एक मकान में आग लग गई और यह तेजी से आसपास के मकानों में फैल गई.
उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने के लिए भेजा गया. इस दौरान स्थानीय लोगों, पुलिस और सेना के जवानों ने भी आग बुझाने में मदद की. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: औरैया में पति की हत्या के लिए महिला और प्रेमी ने हत्यारे को 2 लाख रुपये दिए, 3 गिरफ्तार (देखें वीडियो)
अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के अभियान में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं हैं. उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. अधिकारियों ने बताया कि आग में करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2025 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

