देश की खबरें | मणिपुर में भूस्खलन के कारण आठ लोगों की मौत, 72 लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर हुए विनाशकारी भूस्खलन में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक अन्य लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, 30 जून मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर हुए विनाशकारी भूस्खलन में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक अन्य लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में हुई।

उन्होंने बताया कि प्रादेशिक सेना के सात जवानों समेत आठ लोगों के शवों को निकाल लिया गया है और करीब 72 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।

भूस्खलन के कारण बड़े पैमाने पर मलबे ने इजेई नदी को अवरुद्ध कर दिया है, जिससे एक जलाशय बन गया है, जो निचले इलाकों को जलमग्न कर सकता है।

नोनी जिले के उपायुक्त द्वारा जारी एक परामर्श में कहा गया है, “टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में भूस्खलन के कारण हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। भूस्खलन के कारण बड़े पैमाने पर मलबे ने इजेई नदी को अवरुद्ध कर दिया है, जिसके परिणामस्वरूप एक जलाशय बन गया है, जो नोनी जिला मुख्यालय के निचले इलाकों को जलमग्न कर सकता है।”

प्रशासन ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। कई स्थानों पर सड़कों के अवरुद्ध होने के कारण लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग-37 की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना को लेकर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की है।

अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भूस्खलन वाली जगह पर पहुंच गई है, जबकि दो और टीम जल्द ही पहुंच जाएंगी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मणिपुर में टुपुल रेलवे स्टेशन के पास हुए भूस्खलन के मद्देनजर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। बचाव कार्य जोरों पर है। एनडीआरएफ की एक टीम पहले ही मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य में जुट गई है। एनडीआरएफ की दो और टीम जल्द ही टुपुल पहुंच जाएंगी।’’

मुख्यमंत्री सिंह ने स्थिति का जायजा लेने के लिए एक आपात बैठक बुलाई है।

एन बीरेन सिंह ने ट्वीट किया, “ टुपुल में हुई भूस्खलन की घटना का आकलन करने के लिए आज एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई। खोज और बचाव अभियान पहले से ही चल रहा है। मृतकों और लापता लोगों के लिए प्रार्थना करें। बचाव अभियान में सहायता के लिए डॉक्टरों के साथ एम्बुलेंस भी भेजी गई हैं।”

मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन को एक लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 मुआवजा राशि देने की घोषणा की है।

मणिपुर के राज्यपाल एल गणेशन ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी