देश की खबरें | केरल में धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया ईद का त्योहार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में सोमवार को मुस्लिम समुदाय ने धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया।

तिरुवनंतपुरम, 31 मार्च केरल में सोमवार को मुस्लिम समुदाय ने धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया।

रमजान के महीने के समापन पर नमाज अदा करने के लिए लोग सुबह राज्य भर में मस्जिदों और विशेष रूप से ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए पहुंचे।

राज्य के उत्तरी जिलों में ईदगाहों में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। ईदगाह ऐसे खुले स्थान होते हैं, जहां सामूहिक नमाज अदा की जाती है।

मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलते और शुभकामनाएं देते हुए नजर आए।

राज्य भर के मुस्लिम घरों में विभिन्न व्यंजनों के साथ पारंपरिक भोज तैयार किए गए।

मस्जिदों में धर्मोपदेश के दौरान धार्मिक नेताओं ने नमाजियों से करुणा, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को बनाए रखने तथा इस्लाम के मूल्यों के अनुरूप जीवन जीने का संदेश दिया।

कोच्चि के कलूर में सामूहिक रूप से नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए लोगों ने मादक पदार्थ के खतरे के खिलाफ लोगों को आगाह करने वाला एक बैनर प्रदर्शित किया।

धार्मिक सद्भाव का संदेश दिखाते हुए उत्तरी कोझीकोड जिले के किनासेरी में देवी दुर्गा को समर्पित एक मंदिर के मैदान में एक ईदगाह की व्यवस्था की गई।

रांची में सामूहिक रूप से नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए लोगों को प्रसिद्ध पलायम जुमा मस्जिद के इमाम वी पी सुहैब मौलवी ने भी मादक पदार्थों के खतरे के खिलाफ लड़ाई में भाग लेने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका