जरुरी जानकारी | आयशर मोटर्स का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 49 प्रतिशत बढ़कर 906 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स का बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में शुद्ध लाभ 49 प्रतिशत बढ़कर 906 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से घरेलू और वैश्विक बाजारों में मजबूत बिक्री के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 मई वाहन बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स का बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में शुद्ध लाभ 49 प्रतिशत बढ़कर 906 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से घरेलू और वैश्विक बाजारों में मजबूत बिक्री के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने जनवरी-मार्च, 2022 की तिमाही में 610 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने बताया कि चौथी तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 3,804 करोड़ रुपये हो गई, जो जनवरी-मार्च, 2022 में 3,193 करोड़ रुपये थी।

आयशर मोटर्स ने पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में 2,914 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया, जबकि इससे पिछले वर्ष में यह 1,677 करोड़ रुपये था।

कंपनी की परिचालन आय 2021-22 के 10,298 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 14,442 करोड़ रुपये हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका