विदेश की खबरें | संदिग्ध विमान पर खबर लिखने वाले मिस्र के पत्रकार को हिरासत में लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पत्रकार को हिरासत में लिए जान की पुष्टि करते हुए मंच ने बताया कि विमान को काहिरा में उतरने के बाद जाम्बिया में जब्त किया गया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पत्रकार को हिरासत में लिए जान की पुष्टि करते हुए मंच ने बताया कि विमान को काहिरा में उतरने के बाद जाम्बिया में जब्त किया गया था।

मंच ‘मात्स्दा2श’ या ‘डोंट बिलिव’ द्वारा जारी बयान के अनुसार, सुरक्षा बलों ने करीम असद को पूर्वी काहिरा के अल-शोरुक स्थित उनके आवास से शनिवार को गिरफ्तार किया।

बयान में मंच ने आरोप लगाया है कि असद को हिरासत में लेने के दौरान सुरक्षा बलों ने पत्रकार की पत्नी की पिटाई की और उनके बच्चे को धमकी दी। बयान के अनुसार, असद को कहां ले जाया गया है, उसकी सूचना नहीं है।

सरकार की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

मंच ने कहा कि सुरक्षा बलों ने काहिरा में रूकने के बाद जाम्बिया में जब्त किए गए संदिग्ध विमान पर विस्तृत कवरेज के बारे में असद से सवाल किया।

जाम्बिया के प्रशासन ने बताया कि प्रशासन को संदिग्ध विमान से 50 लाख से ज्यादा अमेरिकी डॉलर और जस्ता, तांबा तथा निकेल मिला हुआ 100 किलोग्राम से ज्यादा संदिग्ध सोना बरामद हुआ है।

जाम्बिया के प्रशासन ने बताया कि संदिग्ध विमान के सिलसिले में मिस्र के छह नागरिकों के अलावा जाम्बिया, नीदरलैंड, स्पेन और लात्विया के एक-एक नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

‘मात्स्दा2श’ एक सोशल मीडिया मंच है जो गलत सूचनाओं की सच्चाई सामने लाने को समर्पित है। मंच का कहना है कि उसके पत्रकार ‘स्वतंत्र’ हैं और सुरक्षा कारणों से ‘अपनी पहचान गोपनीय’ रखते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\