देश की खबरें | गोल्डी बराड़ के प्रत्यर्पण के प्रयास जारी : पंजाब डीजीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के कनाडा से प्रत्यर्पण के लिए प्रयास कर रही है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 21 जुलाई पंजाब पुलिस लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के कनाडा से प्रत्यर्पण के लिए प्रयास कर रही है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

डीजीपी ने कहा कि इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि अमृतसर में एक मुठभेड़ के बाद दो गैंगस्टरों के पास से बरामद की गयी एके-47 राइफल वही हथियार था, जिसका इस्तेमाल मूसेवाला की हत्या में किया गया था।

डीजीपी ने गैंगस्टर निरोधक कार्य बल के प्रमुख प्रमोद बान और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को अमृतसर मुठभेड़ के बारे में जानकारी दी।

गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित रूप से शामिल गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा नामक दो गैंगस्टर बुधवार को अमृतसर के एक गांव में पंजाब पुलिस के साथ करीब पांच घंटे तक चली मुठभेड़ में मारे गए।

पुलिस ने इस अभियान के बाद मुठभेड़ वाली जगह से एक एके-47 राइफल और दो पिस्तौल भी बरामद की थी।

यादव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने इस अभियान के बारे में मुख्यमंत्री साहब को विस्तृत जानकारी दी।’’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक में राज्य में गैंगस्टर संस्कृति और नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा भी की गई।

डीजीपी ने गैंगस्टरों के खिलाफ युद्ध जारी रखने के संकल्प को दोहराते हुए कहा, ‘‘हम राज्य से गैंगस्टर और मादक पदार्थों के कारोबार को जड़ से खत्म कर देंगे।’’

गोल्डी बराड़ पर एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि इंटरपोल ने उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम उसके प्रत्यर्पण के लिए प्रयास कर रहे हैं।’’

गौरतलब है कि पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\