जरुरी जानकारी | दूरसंचार क्षेत्र में निवेश लाने के लिए परिचालन लागत कम करने की कोशिशः सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार सचिव के राजारमण ने शुक्रवार को कहा कि सरकार दूरसंचार क्षेत्र में अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए दूरसंचार परिचालन की लागत को कम करने की दिशा में प्रयास कर रही है।

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर दूरसंचार सचिव के राजारमण ने शुक्रवार को कहा कि सरकार दूरसंचार क्षेत्र में अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए दूरसंचार परिचालन की लागत को कम करने की दिशा में प्रयास कर रही है।

राजारमण ने उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के दूरसंचार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क के परिचालन की लागत काफी ऊंची है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, "अगर हम दूरसंचार नेटवर्क पर आने वाली परिचालन लागत को कम करने में सफल होते हैं तो मुझे यकीन है कि इस क्षेत्र में अधिक निवेश आएगा। हम उस पर काम जारी रखेंगे। इसके लिए तमाम नीतिगत उपाय किए जा रहे हैं।"

सचिव ने कहा कि सड़कों की खुदाई और अन्य ढांचागत कार्यों के समय मौजूदा दूरसंचार ढांचे को किसी तरह के नुकसान से बचाने के लिए कुछ राज्यों में 'खुदाई के पहले कॉल करें' को पायलट रूप में चलाया जा रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक अच्छी ‘डिजिटल कनेक्टिविटी’ सिर्फ मोबाइल सेवा पर आश्रित नहीं रह सकती है लिहाजा मोबाइल सेवाओं को समर्थन देने के लिए फाइबर के माध्यम से पूरक ‘कनेक्टिविटी’ देना बेहद अहम है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भारतनेट के जरिये अगले साल के मध्य तक 2.2 लाख गांवों तक संपर्क सुविधा पहुंचाने की दिशा में काम जारी है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी