जरुरी जानकारी | जैविक भारतीय कपास के लिए प्रमाणीकरण प्रणाली को लाने का प्रयास जारी: ईरानी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को भारतीय कपास के लिए कस्तूरी ’ब्रांड की पेशकश की और कहा कि पूरे मूल्य श्रृंखला में जैविक कपास के लिए प्रमाणन प्रणाली शुरू करने के लिए चरणबद्ध प्रयास चल रहे हैं।
नयी दिल्ली, सात अक्टूबर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को भारतीय कपास के लिए कस्तूरी ’ब्रांड की पेशकश की और कहा कि पूरे मूल्य श्रृंखला में जैविक कपास के लिए प्रमाणन प्रणाली शुरू करने के लिए चरणबद्ध प्रयास चल रहे हैं।
कपड़ा और महिला और बाल विकास मंत्री ने कहा कि कपास के लिए प्रमाणन प्रणाली इसके उपयोग को बढ़ावा देने में मदद करेगी और भारत को कपास उत्पादों और विनिर्माण में विश्व का नेतृत्व करने में सक्षम बनाएगी।
वह विश्व कपड़ा दिवस 2020 के उपलक्ष्य में कपड़ा मंत्रालय के मार्गदर्शन में भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ, भारतीय कपास निगम (सीसीआई) और कपास वस्त्र निर्यात संवर्धन परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक वेबिनार में बोल रही थीं।
ईरानी ने कहा, ‘‘कपास किसानों और कपास उत्पाद निर्माताओं के एजेंडे के अनुसार कपड़ा मंत्रालय ने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के साथ मिलकर जैविक कपास के लिए एक प्रमाणीकरण प्रणाली शुरू की है।’’
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी को दूसरा झटका, उषा विद्यार्थी एलजेपी में शामिल.
कपड़ा सचिव रवि कपूर ने कहा कि भारतीय जैविक कपास की ब्रांडिंग के लिए कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के साथ मिलकर कुछ ‘मार्कर’ विकसित किए गए हैं, और यह पूरा होने के अंतिम चरण में है।
उल्लेखनीय है कि, दुनिया के कुल जैविक कपास उत्पादन का 51 प्रतिशत उत्पादन भारत में होता है।
'कस्तूरी' ब्रांड को पेश करते हुए, मंत्री ने कहा कि यह हमारे कपास के बारे में सब कुछ दर्शाता है, जिसमें इसकी चमक, शुद्धता और अधिक आगे जाने की क्षमता शामिल है।
ईरानी ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हाल ही में संसद द्वारा पारित कृषि सुधार विधेयक, भारतीय किसानों के लिए कपास उत्पादन करने करने अवसरों को मजबूत करेगा।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)