विदेश की खबरें | टाइटन पनडुब्बी के नष्ट होने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पनडुब्बी के लापता होने के पांच दिन बाद यह पता चला यह इसमें सवार पांचों व्यक्तियों की मौत हो गई है।
पनडुब्बी के लापता होने के पांच दिन बाद यह पता चला यह इसमें सवार पांचों व्यक्तियों की मौत हो गई है।
‘फर्स्ट कोस्ट गार्ड डिस्ट्रिक्ट’ के रियर एडमिरल जॉन माउजर ने कहा कि जो कुछ हुआ उसकी जांच पहले से ही चल रही थी और टाइटैनिक के आसपास के क्षेत्र में जहां पनडुब्बी का मलबा मिला है, उसकी जांच जारी रहेगी।
माउजर नपे कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि इस बारे में कई ऐसे सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह कैसे, क्यों एवं कब घटित हुई। ये ऐसे सवाल हैं जिनके बारे में हम ज्यादा से ज्यादा जानकारी इकट्ठा करेंगे।’’
उन्होंने कहा कि यह एक 'जटिल मामला' है, क्योंकि यह घटना समुद्र के एक सुदूर हिस्से में हुई है, जिसमें जान गंवाने वाले लोगों में अलग-अलग देशों के नागरिक हैं।
मारे गए लोगों में पनडुब्बी का स्वामित्व और संचालन करने वाली कंपनी ओशनगेट एक्सपीडिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्टॉकटन रश, पाकिस्तान के एक परिवार के दो सदस्य, शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद; ब्रिटिश नागरिक हामिश हार्डिंग; और टाइटैनिक विशेषज्ञ पॉल-हेनरी नार्जियोलेट शामिल थे।
टाइटन ने रविवार सुबह छह बजे समुद्र में गोता लगाया था और सेंट जॉन्स, न्यूफ़ाउंडलैंड से लगभग 435 मील (700 किलोमीटर) दक्षिण में रविवार दोपहर उसका संपर्क टूट गया था। बचावकर्मियों ने जहाजों, विमानों और अन्य उपकरणों को पनडुब्बी का पता लगाने के लिए उस जगह भेजा था, जहां से पनडुब्बी के संपर्क टूटने के संकेत मिले थे।
माउजर ने कहा, "मलबा प्रेशर चैम्बर के विनाशकारी नुकसान को इंगित करता है।"
नार्जियोलेट के एक लंबे समय के दोस्त और सहकर्मी ने फ्रांसीसी मीडिया को बताया कि जब रविवार को पनडुब्बी से संपर्क टूट गया, तो उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका हो गयी थी।
गोताखोर और सेवानिवृत्त अंडरवाटर फिल्मोग्राफर क्रिश्चियन पेट्रॉन ने शुक्रवार को ब्रॉडकास्टर फ्रांस-इन्फो से कहा कि जिस गहराई में पनडुब्बी संचालित की जा रही थी, वहां दबाव तीव्र था।
टाइटैनिक के मलबे को देखने के लिए कई बार गोता लगाने वाले फिल्मकार जेम्स कैमरन ने बीबीसी को बताया कि जैसे ही उन्होंने सुना कि पनडुब्बी का संपर्क टूट गया है, उन्हें इस बात का अंदेशा हो गया था कि विनाशकारी घटना हुई होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)