Jammu and Kashmir: सीमापार से जम्मू कश्मीर में शांति, विकास प्रक्रिया बाधित करने के प्रयास चल रहे हैं- मनोज सिन्हा
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस केंद्रशासित प्रदेश में शांति और विकास प्रक्रिया को बाधित करने के लिए सीमापार से कोशिश की जा रही हैं.
श्रीनगर, 22 अक्टूबर : जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस केंद्रशासित प्रदेश में शांति और विकास प्रक्रिया को बाधित करने के लिए सीमापार से कोशिश की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार आतंकवाद का पूरी तरह सफाया होने तक चैन से नहीं बैठेगी.
सिन्हा ने कहा कि प्रशासन जम्मू कश्मीर के सांप्रदायिक ताने-बाने और सामाजिक सौहार्द को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, ‘‘पड़ोसी देश द्वारा जम्मू कश्मीर में शांति और विकास की प्रक्रिया को अवरुद्ध करने के प्रयास किये जा रहे हैं. हमारे बहादुर सुरक्षा बल हर आतंकी खतरे को समाप्त कर देंगे.’’ यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: बीजेपी के मंत्री ने कहा महंगे पेट्रोल से जनता को फर्क नहीं पड़ता, अखिलेश यादव बोले- अब जनता मंत्री जी को पैदल कर देगी
वह यहां जेवान में सशस्त्र पुलिस कॉम्प्लैक्स में पुलिस दिवस परेड को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने सभ्य समाज तथा सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई में एक सुर में अपनी आवाज मुखर करने का आह्वान किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2021 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

