जरुरी जानकारी | ईईएसएल थाईलैंड की ई-वाहन कंपनी एसडब्ल्यूएजी में करेगी निवेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी इफीशिएंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह थाईलैंड की इलेक्ट्रिक-वाहन कंपनी एसडब्ल्यूएजी ईवी में निवेश की योजना बना रही है। यह कंपनी इलेक्ट्रिक मोटरबाइक के लिये अदला-बदली व्यवस्था पर आधारित बैटरी उपलब्ध कराने के लिये स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग करती है।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी इफीशिएंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह थाईलैंड की इलेक्ट्रिक-वाहन कंपनी एसडब्ल्यूएजी ईवी में निवेश की योजना बना रही है। यह कंपनी इलेक्ट्रिक मोटरबाइक के लिये अदला-बदली व्यवस्था पर आधारित बैटरी उपलब्ध कराने के लिये स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग करती है।

थाईलैंड में करीब 2.1 करोड़ मोटरबाइक हैं।

यह भी पढ़े | यूपी में बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा इंतेसार अली सस्पेंड, SP ने बताई ये वजह.

ईईएसएल ने एक बयान में कहा कि बैटरी को सौर ऊर्जा से चार्ज किया जाता है। बैटरी की अदला-बदली व्यवस्था पर आधारित ई-बाइक के जरिये वे जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के साथ स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर शहर बनाने में योगदान दे सकते हैं।

बयान के अनुसार ई-बाइक बैटरी व्यवस्था कुल ऊर्जा में नवीकरणीय ऊर्जा की अधिक हिस्सेदारी के जरिये पावर ग्रिड की क्षमता बढ़ाएंगी। इससे थाईलैंड में कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।

यह भी पढ़े | तल्खियां भुलाकर बच्चे के अपहरण की गुत्थी सुलझाने के लिये साथ आई महाराष्ट्र और बिहार पुलिस.

यह धारणा दुनिया भर में लागू करने योग्य है और यह परियोजना भारत में कार्यान्वयन के आधार के रूप में काम करेगी।

बयान के अनुसार, ‘‘ईईएसएल एसडब्ल्यूएजी ईवी में निवेश करेगी। ई-वाहन कंपनी एक उभरती कंपनी है जो ई-मोटरबाइक के उपयोग को गति देने के साथ पावरग्रिड को लचीला बनाने में भी योगदान देगी।’’

ईईएसएल भारत और दक्षिणपूर्व एशिया में एक जैसी विभिन्न पहल को एक साथ आगे बढ़ाने की धारणा को सक्रियता के साथ बढ़ावा दे रही है। इससे आशय इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी स्टोरेज, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन और कार्बन वित्त पोषण के एकीकरण से है। ये चीजें स्वच्छ, भरोसेमंद और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने में मददगार हैं। साथ ही यह दक्षिणपूर्व एशिया में ऊर्जा के क्षेत्र में बदलाव के लिये उत्प्रेरक का काम कर रहा है।

ईईएसएल शुरू में शिफ्ट एशिया के जरिये 50 लाख डॉलर निवेश करेगी। शिफ्ट एशिया कार्बन वित्त पोषण मंच है जिसका परिचालन साऊथ पोल ई-वाहन के लिये वित्त की व्यवस्था करने में करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान