जरुरी जानकारी | ईईएसएल ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये चार्जिंग स्टेशन लगाने को लेकर नोएडा प्राधिकरण के साथ किया समझौता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफीशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और सार्वजनिक स्थलों पर चार्जिंग स्टेशन तथा संबद्ध ढांचागत सुविधा स्थापित करने के लिये नोएडा प्राधिकरण के साथ समझौता किया है।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफीशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और सार्वजनिक स्थलों पर चार्जिंग स्टेशन तथा संबद्ध ढांचागत सुविधा स्थापित करने के लिये नोएडा प्राधिकरण के साथ समझौता किया है।

ईईएसएल ने एक बयान में कहा कि इस भागीदारी से ई-वाहन को बढ़ावा देने के लिये ढांचागत परिवेश बनेगा।

यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.

समझौते पर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक ए. के. त्यागी और ईईएसएल के कार्यकारी निदेशक (वृद्धि) अमित कौशिक ने दस्तखत किये। इस मौके पर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु महेश्वरी मौजूद थी।

ईईएसएल समझौते से जुड़ी सेवाओं के लिये निवेश करेगी और सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन और संबंधित संबंधी ढांचागत सुविधाओं का परिचालन एवं रखरखाव करेगी।

यह भी पढ़े | बीजेपी को पूरा भरोसा, पश्चिम बंगाल में 2021 में बनकर रहेगी सरकार.

नोएडा प्राधिकरण चार्जिंग बुनियादी ढांचे के लिये जगह उपलब्ध कराएगा। इस कदम से सालाना प्रति कार 3.7 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की योजना फेम इंडिया योजना चरण-दो के तहत भारी उद्योग विभाग ने नोएडा प्राधिकरण को 162 सार्वजनिक ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) चार्जिंग स्टेशन लगाने को मंजूरी दी है।

ईईएसएल को नोएडा शहर में सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन लगाने की जिम्मेदारी मिली है। अब तक ईईएसएल ने 20 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाये हैं। इसमें से 13 चालू हो गया है जबकि सात को अभी चालू किया जाना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\