एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शिक्षा प्रणाली ऐसी हो जो आंगनबाड़ी से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक सेतु का काम करे : राज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को कहा कि राज्य की शिक्षा प्रणाली ऐसी होनी चाहिए जो आंगनबाड़ी से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक एक सेतु का काम करे।

देश की खबरें | शिक्षा प्रणाली ऐसी हो जो आंगनबाड़ी से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक सेतु का काम करे : राज्यपाल

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), 20 नवंबर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को कहा कि राज्य की शिक्षा प्रणाली ऐसी होनी चाहिए जो आंगनबाड़ी से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक एक सेतु का काम करे।

राज्यपाल ने अपने दो दिवसीय लखीमपुर खीरी दौरे के पहले दिन विद्या भारती द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में छात्रों के सम्मान समारोह को संबोधित किया।

उन्होंने शिक्षा के जरिए छात्रों में अनुशासन और संस्कारों का संचार करने वाले विद्या भारती संगठन के प्रयासों की सराहना की।

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा प्रणाली ऐसी होनी चाहिए जो आंगनबाड़ी से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक एक क्षेत्र के रूप में काम करे।

राज्यपाल ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए कहा कि यह नीति शिक्षकों, विद्यार्थियों और विशेषज्ञों से सलाह-मशवरे के बाद तैयार की गई है और इसे हर स्तर पर लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा देने में मदद करने के साथ-साथ अपने करियर को चुनने में सक्षम बनाना है।

इसके पूर्व, राज्यपाल ने जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, मुख्य विकास अधिकारी अनिल सिंह तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की और विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा लिया।

राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा प्रगतिशील किसानों से भी मुलाकात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2022 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).