देश की खबरें | रिश्वत लेने के आरोप में ईडी के उप निदेशक गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उप निदेशक चिंतन रघुवंशी को भुवनेश्वर के एक व्यवसायी से 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली/भुवनेश्वर, 30 मई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उप निदेशक चिंतन रघुवंशी को भुवनेश्वर के एक व्यवसायी से 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चिंतन रघुवंशी ने ढेंकानाल में पत्थर खनन का कारोबार करने वाले व्यवसायी रतिकांत राउत के खिलाफ दर्ज ईडी के एक मामले में उन्हें ‘‘राहत’’ दिलाने के एवज में कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की मांग की थी।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को सूचना मिली थी कि अधिकारी राउत से कथित रिश्वत राशि का एक हिस्सा लेने वाले हैं, जिसके बाद एजेंसी ने बृहस्पतिवार को जाल बिछाया।

ईडी अधिकारी के वकील सिद्धांत मोहंती ने भुवनेश्वर में बताया कि विशेष सीबीआई अदालत ने रघुवंशी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मोहंती ने कहा, “हालांकि, उनकी जमानत याचिका खारिज नहीं की गई है। इस पर चार जून को सुनवाई होगी।”

सीबीआई की प्राथमिकी के अनुसार, राउत ने एजेंसी से संपर्क किया था और शिकायत की थी कि उन्हें इस साल मार्च में भुवनेश्वर में ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। प्राथमिकी में कहा गया है कि रघुवंशी ने उन्हें अपने कक्ष में बुलाया और मामले में ‘‘राहत’’ पाने के लिए भगती नामक व्यक्ति से मिलने को कहा।

तब से भगती उनके संपर्क में थे और उन पर दबाव बना रहे थे कि वे रघुवंशी को मामला निपटाने के लिए पैसे दें।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि 27 मई को भगती ने कथित तौर पर राउत से मुलाकात की और कहा कि रघुवंशी ने “उनके अस्पताल को कुर्क न करने, उन्हें गिरफ्तार न करने और उनके मामले को निपटाने” के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग की थी।

प्राथमिकी के अनुसार, राउत ने जब इतनी बड़ी रकम जुटाने में अपनी असमर्थता जतायी, तो भगती ने उनकी बात रघुवंशी से कराई, जिन्होंने मांग घटाकर दो करोड़ रुपये कर दी।

उन्होंने बताया कि 2013 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी रघुवंशी को कथित तौर पर अभियान के दौरान पकड़ा गया और बाद में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू