जरुरी जानकारी | विदेशों में गिरावट से खाद्यतेल तिलहन कीमतों में हानि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली बाजार में मंगलवार को लगभग सभी तेल तिलहन कीमतों में गिरावट दर्ज हुई तथा सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ), पामोलीन और बिनौला तेल कीमतें हानि दर्शाती बंद हुई।
नयी दिल्ली, 22 अगस्त विदेशों में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली बाजार में मंगलवार को लगभग सभी तेल तिलहन कीमतों में गिरावट दर्ज हुई तथा सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ), पामोलीन और बिनौला तेल कीमतें हानि दर्शाती बंद हुई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकागो और मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट के रुख के बीच सभी खाद्य तेल तिलहनों में गिरावट रही। बंदरगाह पर आयात होने वाले कच्चे तेल का रिफाइंड बनाने के बाद वहां थोक बिक्री भाव सीपीओ से बने पामोलीन का 81.5 रुपये लीटर, सूरजमुखी रिफाइंड का 83 रुपये लीटर और सोयाबीन रिफाइंड का 85 रुपये लीटर है। सरकार को अब बाजार की खुदरा बिक्री दर खुद देखना चाहिये कि उपभोक्ताओं को कितने ऊंचे भाव में ये खाद्यतेल मिल रहे हैं। सस्ते आयात बढ़ने से देश के तिलहन किसान, देशी तेल मिलों और ना ही उपभोक्ताओं को कोई फायदा मिल रहा है।
सूत्रों ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है देश अपनी लगभग आधी जरुरत को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर है और उस देश में तिलहन किसान की ऊपज ना खपे, देशी पेराई मिलें पूरी क्षमता का उपयोग ना कर पायें और उपभोक्ताओं को सस्ता आयातित खाद्यतेल खुदरा में सस्ता ना मिले। इन सब समस्याओं को तत्काल समधान किये जाने की आवश्यकता है।
इसके अलावा जिस लागत से आयातक खाद्यतेलों का आयात कर रहे हैं, उस लागत से तीन से पांच रुपये किलो कम दाम पर बंदरगाहों पर आयात किये गये सीपीओ, सोयाबीन डीगम और सूरजमुखी तेल को बेचा जा रहा है। यह अंतत: बैंकों को ही नुकसान पहुंचायेगा जिसकी चिंता की जानी चाहिये।
मंगलवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 5,635-5,685 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 7,765-7,815 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 18,500 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल 2,705-2,990 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 10,600 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,760 -1,855 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,760 -1,870 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,250 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,050 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 8,150 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,200 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,400 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 8,475 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 5,075-5,170 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,840-4,935 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2023 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

