जरुरी जानकारी | खाद्य तेल-तिलहनों में गिरावट जारी

नयी दिल्ली, पांच जुलाई विदेशों में नरमी के रुख के कारण बुधवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मूंगफली तेल तिलहन को छोड़कर बाकी लगभग सभी खाद्य तेल- तिलहनों में गिरावट दर्ज हुई। दाम ऊंचा होने के कारण लिवाली कमजोर रहने से मूंगफली तेल के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि फिलहाल मलेशिया एक्सचेंज में नरमी का रुख है और शिकॉगो एक्सचेंज बंद होने से कामकाज कमजोर है।

उन्होंने कहा कि कि आयातित सूरजमुखी तेल की नरमी किसी भी तेल तिलहन को उठने नहीं देगा। शिकागो एक्सचेंज बंद होने से कामकाज लगभग कमजोर है। सस्ते आयातित सूरजमुखी तेल की वजह से देशी सूरजमुखी, सोयाबीन तेल के साथ साथ आयातित सोयाबीन तेल भी खप नहीं रहा है।

देश में तेल-तिलहन उत्पादन बढ़ाना और देशी तेल-तिलहन बाजार विकसित करना ही इस स्थिति से निपटने का एकमात्र विकल्प हो सकता है।

बुधवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,085-5,185 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,650-6,710 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,625 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,470-2,745 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,120 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,705 -1,785 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,705 -1,815 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,300 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,200 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,600 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,650 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,145-5,240 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,910-5,005 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)