देश की खबरें | ईडी ने सोनिया गांधी से 25 जुलाई को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए समन जारी कियाः अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड समाचारपत्र से जुड़े धन शोधन मामले में 25 जुलाई को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड समाचारपत्र से जुड़े धन शोधन मामले में 25 जुलाई को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19 से उबर रहीं कांग्रेस नेता से बृहस्पतिवार को करीब दो घंटे पूछताछ की गई। अधिकारियों ने कहा कि सोनिया गांधी (75 वर्ष) से पूछताछ उनके अनुरोध पर रोक दी गई।

हालांकि, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ईडी ने सोनिया गांधी से कहा कि उनसे अब और पूछताछ नहीं की जाएगी और अब वह जा सकती हैं।

रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘ईडी ने कहा हमारे पास कोई सवाल नहीं, आप जा सकती हैं, मगर सोनिया जी ने कहा कि आपके जितने सवाल हैं, पूछिए, मैं रात 8-9 बजे तक रुकने को तैयार हूं। मैं साफ कर दूं कि सोनिया जी ने पूछताछ खत्म करने का कोई निवेदन नहीं किया । "

रमेश के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें कोविड-19 संक्रमण हुआ था और दवा लेने की जरूरत है, इसलिए उन्हें पहले ही बता दिया जाए कि अगली बार किस समय उपस्थित होना है।

रमेश ने कहा कि ईडी ने कहा कि बृहस्पतिवार या शुक्रवार को उनसे पूछताछ के लिए उसके पास कुछ नहीं था, इसके बाद सोनिया गांधी ने कहा कि वह सोमवार को उपस्थित होने को तैयार हैं।

ईडी के एक अधिकारी ने कहा कि शुरू में सोनिया गांधी से 26 जुलाई को पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था, बाद में उनके अनुरोध पर यह तिथि 25 जुलाई कर दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\