एजेंसी न्यूज

ईडी ने कोयला तस्करी मामले में पश्चिम बंगाल के आठ आईपीएस अधिकारियों को तलब किया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला तस्करी मामले में पश्चिम बंगाल के आठ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पूछताछ के लिए नयी दिल्ली बुलाया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

ईडी ने कोयला तस्करी मामले में पश्चिम बंगाल के आठ आईपीएस अधिकारियों को तलब किया
प्रवर्तन निदेशालय (Photo Credits: PTI)

कोलकाता, 11 अगस्त : प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने कोयला तस्करी मामले में पश्चिम बंगाल के आठ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पूछताछ के लिए नयी दिल्ली बुलाया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि जिन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को ईडी ने तलब किया है, उनमें ज्ञानवंत सिंह (एडीजी, सीआईडी), कोटेश्वर राव, एस. सेल्वामुरुगन, श्याम सिंह, राजीव मिश्रा, सुकेश कुमार जैन और तथागत बासु भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि आईपीएस अधिकारियों को नयी दिल्ली में ईडी कार्यालय में पेश होने की तारीख बता दी गई है. यह भी पढ़ें : आयकर विभाग ने राजस्थान के समूह पर छापे में 150 करोड़ रुपये की ‘काली कमाई’ का पता लगाया

ईडी के अधिकारी ने कहा, ''इन आईपीएस अधिकारियों ने कोयला तस्करी मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस बात के सबूत हैं कि इन अधिकारियों को घोटाले से फायदा मिला. ये सभी उन इलाकों में तैनात थे, जहां तस्करी हुई.'' ईडी ने पिछले साल भी इन आठ में से सात अधिकारियों को तलब किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2022 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).