देश की खबरें | ईडी ने धनशोधन मामले में सीपीआईए (एम) के विधायक को चार सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बैंक से 150 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से संबंधित धनशोधन मामले में केरल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के विधायक ए.सी. मोइदीन को नया समन जारी कर चार सितंबर को पेश होने के लिए कहा है।

कोच्चि, एक सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बैंक से 150 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से संबंधित धनशोधन मामले में केरल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के विधायक ए.सी. मोइदीन को नया समन जारी कर चार सितंबर को पेश होने के लिए कहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मोइदीन (67) को 31 अगस्त को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने असमर्थता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें समन देर से मिला।

सूत्रों ने कहा कि उन्हें नया नोटिस जारी कर सोमवार को यहां ईडी के कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया गया।

यह मामला सीपीआई (एम) नियंत्रित करुवन्नूर सहकारी बैंक में कथित धोखाधड़ी से संबंधित है।

सूत्रों ने बताया कि ईडी पिछले महीने मोइदीन के परिसरों पर छापेमारी के बाद से मामले में शामिल कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।

त्रिशूर में स्थित करुवन्नूर सहकारी बैंक में 2010 में शुरू हुए कथित धोखाधड़ी के इस मामले ने दो साल पहले केरल में एक राजनीतिक विवाद पैदा कर दिया था।

धनशोधन का मामला त्रिशूर में केरल पुलिस (अपराध शाखा) द्वारा दर्ज की गई 16 प्राथमिकियों से संबंधित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\