देश की खबरें | एड शीरन ने चेन्नई कन्सर्ट से पहले एआर रहमान से की मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रख्यात ब्रिटिश गायक एड शीरन ने बुधवार को अपने चेन्नई कन्सर्ट से पहले दिग्गज संगीतकार ए आर रहमान और उनके बेटे ए आर अमीन से मुलाकात की।

नयी दिल्ली, पांच फरवरी प्रख्यात ब्रिटिश गायक एड शीरन ने बुधवार को अपने चेन्नई कन्सर्ट से पहले दिग्गज संगीतकार ए आर रहमान और उनके बेटे ए आर अमीन से मुलाकात की।

शीरन चेन्नई के नंदनम स्थित वाईएमसीए मैदान में संगीत प्रस्तुति देंगे।

गायक ए आर अमीन ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर एड शीरन और ए आर रहमान के साथ ली गई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने पोस्ट में शीरन को टैग करते हुए दिल वाले इमोजी का भी इस्तेमाल किया।

एक तस्वीर में एड शीरन, ए आर रहमान और अमीन के साथ नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में शीरन रहमान के म्यूजिक स्टूडियो में काम करते हुए फोटो क्लिक करते नजर आ रहे हैं।

शीरन ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे रहमान के कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों के साथ अपना प्रसिद्ध गाना "परफेक्ट" गाते दिख रहे हैं।

इससे पहले, गायक के एक फैन क्लब ने शीरन का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वे चेन्नई में सिर की मालिश करवाते नजर आ रहे हैं।

शीरन ने मालिश का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम पर एक चुटीली टिप्पणी के साथ साझा किया, "यह एक प्रकार का थप्पड़ है।"

चेन्नई कन्सर्ट में एड शीरन के साथ मशहूर भारतीय गायिका जोनिता गांधी भी अपनी प्रस्तुति देंगी।

शीरन 15 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में अपने आखिरी कन्सर्ट के साथ भारत दौरे का समापन करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now