देश की खबरें | ईडी ने पूर्व सांसद से जुड़े समूह पर छापेमारी में 25 करोड़ रुपये से अधिक के जेवरात, नकदी जब्त की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक पूर्व सांसद के परिवार द्वारा प्रवर्तित महाराष्ट्र के आभूषण समूह और उसके मालिकों के खिलाफ धन शोधन मामले में तलाशी के बाद 24 करोड़ रुपये से अधिक के हीरे और सोने के जेवरात जब्त किए गए। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक पूर्व सांसद के परिवार द्वारा प्रवर्तित महाराष्ट्र के आभूषण समूह और उसके मालिकों के खिलाफ धन शोधन मामले में तलाशी के बाद 24 करोड़ रुपये से अधिक के हीरे और सोने के जेवरात जब्त किए गए। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने कहा कि यह मामला कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से संबद्ध है।

ईडी के मुताबिक, यह छापेमारी 17 अगस्त को राजमल लखीचंद ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड, आर एल गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड, मनराज ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड और उनके प्रवर्तकों--राकांपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य ईश्वरलाल शंकरलाल जैन लालवानी (77), उनके परिवार के अन्य सदस्यों के जलगांव, नासिक और ठाणे स्थित 13 परिसरों पर की गई थी।

धन शोधन का मामला भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में 352 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण धोखाधड़ी के आरोप में आरोपियों के खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज की गई तीन प्राथमिकी से उत्पन्न हुआ था।

ईडी ने कहा कि छापेमारी के दौरान राजमल लखीचंद समूह से संबंधित 60 संपत्तियों का विवरण एकत्र किया गया है, जिनकी कीमत 50 करोड़ रुपये से अधिक है,।

एजेंसी ने आरोप लगाया कि इसके अलावा राजमल लखीचंद और मनीष जैन के स्वामित्व वाली दो ‘बेनामी’ संपत्तियां जामनेर, जलगांव के इलाकों में होने का पता चला है।

ईडी ने दावा किया कि उसे ‘‘मुख्य होल्डिंग कंपनी राजमल लखीचंद जलगांव साझेदारी फर्म के खातों में फर्जी खरीद-बिक्री लेनदेन जैसी कई विसंगतियां मिलीं।’’

इसने कहा, ‘‘तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज और अपराध से अर्जित आय जब्त की गई, जिसमें 24.7 करोड़ रुपये मूल्य के 39.33 किलोग्राम सोने और हीरे के आभूषण और 1.11 करोड़ रुपये नकद शामिल हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू