एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ईडी ने अदालत से आप विधायक अमानतुल्लाह खान को 10 दिन की हिरासत में भेजने का अनुरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान को सोमवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया।

देश की खबरें | ईडी ने अदालत से आप विधायक अमानतुल्लाह खान को 10 दिन की हिरासत में भेजने का अनुरोध किया

नयी दिल्ली, दो सितंबर प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान को सोमवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया।

ईडी ने खान को विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल के समक्ष पेश कर उन्हें 10 दिन की हिरासत में भेजने का अनुरोध किया।

एजेंसी ने कहा कि खान का मामले के अन्य आरोपियों और से आमना-सामना कराने की आवश्यकता है।

खान की ओर से पेश वकील ने मामले में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी।

मामले में बहस अभी जारी है।

एजेंसी ने आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी के ओखला इलाके में खान के आवास पर तलाशी लेने के बाद उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया।

ईडी ने अदालत को बताया कि तलाशी के दौरान खान से कुछ सवाल पूछे गए, लेकिन वह जवाब देने से बचते रहे और इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। ईडी ने कहा कि खान इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी हैं।

संघीय एजेंसी ने अदालत को बताया, ‘‘अपराध की आय का इस्तेमाल संपत्ति खरीदने के लिए किया गया है और धन शोधन किया गया है। नकदी का भी इस्तेमाल किया गया है। एजेंसी को गुमराह करने की कोशिश की गई।’’

एजेंसी ने खान पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें 14 समन जारी किए गए और वह उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद केवल एक बार पेश हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2024 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).