देश की खबरें | ईडी ने वीजा ‘घोटाला’ मामले में तमिलनाडु में छापेमारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2011 में 263 चीनी नागरिकों को वीजा जारी करने में कथित अनियमितता से जुड़े धन शोधन मामले में शुक्रवार को तमिलनाडु में आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच अगस्त प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2011 में 263 चीनी नागरिकों को वीजा जारी करने में कथित अनियमितता से जुड़े धन शोधन मामले में शुक्रवार को तमिलनाडु में आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वीजा घोटाला मामले में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम का नाम भी सामने आया था।

अधिकारियों ने बताया कि चेन्नई और आसपास के क्षेत्रों में कुछ कंपनी और उनके प्रवर्तकों के परिसरों में छापेमारी की जा रही है।

ईडी ने इसी मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद मई में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी के मुताबिक, यह मामला कार्ति और उनके करीबी एस. भास्कर रमण को वेदांता समूह की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल) के एक शीर्ष अधिकारी द्वारा रिश्वत के रूप में 50 लाख रुपये दिए जाने के आरोपों से संबंधित है। यह कंपनी पंजाब में बिजली संयंत्र स्थापित कर रही थी।

पूर्व में सीबीआई ने चिदंबरम परिवार के परिसरों पर छापा मारा था और भास्कर रमण को गिरफ्तार किया था, जबकि कार्ति चिदंबरम से पूछताछ की गई थी।

तमिलनाडु में शिवगंगा सीट से सांसद कार्ति चिदंबरम (50) ने आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘अगर ये उत्पीड़न नहीं, तो और क्या है?’’

सीबीआई के मुताबिक, बिजली परियोजना का काम चीन की एक कंपनी द्वारा किया जा रहा था, जो निर्धारित समयसीमा से पीछे चल रहा था।

सीबीआई की प्राथमिकी के अनुसार, टीएसपीएल के एक अधिकारी ने 263 चीनी कामगारों के लिए परियोजना वीजा फिर से जारी करने की मांग की थी, जिसके लिए कथित तौर पर 50 लाख रुपये की रिश्वत दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका