एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ईडी ने ‘क्वालिटी लिमिटेड’ के पूर्व निदेशकों, प्रवर्तकों के परिसरों पर छापे मारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को डेयरी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ‘क्वालिटी लिमिटेड’ के पूर्व प्रवर्तकों के खिलाफ कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत दिल्ली और आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर तलाशी ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ईडी ने ‘क्वालिटी लिमिटेड’ के पूर्व निदेशकों, प्रवर्तकों के परिसरों पर छापे मारे

नयी दिल्ली, 27 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को डेयरी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ‘क्वालिटी लिमिटेड’ के पूर्व प्रवर्तकों के खिलाफ कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत दिल्ली और आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर तलाशी ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

‘क्वालिटी लिमिटेड’ का परिसमापन किया जा चुका है।

सूत्रों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत करीब दर्जन भर स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

धन शोधन का यह मामला ‘क्वालिटी लिमिटेड’ और उसके निदेशकों के खिलाफ सितंबर 2020 में दर्ज केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी से जुड़ा है। यह प्राथमिकी कथित तौर पर वित्तीय विवरणों में हेराफेरी और ऋण राशि के हेर-फेर के जरिए ‘बैंक ऑफ इंडिया’ सहित 10 बैंकों के संघ से 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में दर्ज की गई थी।

सूत्रों ने बताया कि कंपनी के पूर्व प्रवर्तकों, निदेशकों और अन्य प्रमुख व्यक्तियों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

क्वालिटी लिमिटेड की शुरुआत आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी के रूप में हुई थी और बाद में इसने दुग्ध आधारित उत्पादों में भी अपना विस्तार किया। इसके पूर्व निदेशकों में संजय ढींगरा, सिद्धांत गुप्ता, अरुण श्रीवास्तव शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2024 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).