देश की खबरें | ईडी ने 130 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में जर्मन कंपनी की भारतीय सहायक कंपनी पर छापा मारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने एक जर्मन कंपनी की पुणे स्थित सहायक कंपनी के कुछ पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत नौ करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के बैंक जमा, म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय निवेशों पर रोक लगा दी है। इन कर्मचारियों पर कंपनी के करोड़ों रुपये के धन की हेराफेरी का आरोप है।

नयी दिल्ली, सात सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने एक जर्मन कंपनी की पुणे स्थित सहायक कंपनी के कुछ पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत नौ करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के बैंक जमा, म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय निवेशों पर रोक लगा दी है। इन कर्मचारियों पर कंपनी के करोड़ों रुपये के धन की हेराफेरी का आरोप है।

केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि चार सितंबर को पुणे, महाराष्ट्र और दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में छह स्थानों पर तलाशी ली गई। ईडी के अनुसार, पूर्व कर्मचारियों और उनके साथ मिलकर काम करने वाले कुछ विक्रेताओं के परिसरों पर छापेमारी की गई।

धन शोधन का यह मामला पुणे पुलिस (चाकन थाना) की प्राथमिकी पर आधारित है। एचयूएफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) ने मामला दर्ज कराया था।

एचयूएफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जर्मनी की कंपनी एचयूएफ हल्सवर्क एंड फर्स्ट जीएमबीएच एंड कंपनी केजी की सहायक कंपनी है, जो चार पहिया वाहनों के लिए इलेक्ट्रॉनिक रिमोट कंट्रोल सिस्टम का निर्माण करती है।

कंपनी का सालाना कारोबार 100 करोड़ रुपये से लेकर 300 करोड़ रुपये तक था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि वर्ष 2010-2020 के बीच एचयूएफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से जर्मनी में मूल कंपनी से जानकारी छिपाकर खरीद आदेशों में ‘‘हेरफेर’’ करके अपने व्यक्तिगत वित्तीय लाभ के लिए कंपनी के 139 करोड़ रुपये के कोष को स्थानांतरित किया।

ईडी ने दावा किया कि कंपनी का ऑडिट किया गया था, जिसमें एचयूएफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड विशेष रूप से कंपनी के एसएपी सिस्टम में फर्जी इकाइयों के नाम पर दर्ज कच्चे माल की खरीद के संबंध में ‘‘वित्तीय अनियमितताएं’’ पाई गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज