देश की खबरें | ईडी ने गोवा में जमीन हड़पने और धोखाधड़ी के मामले में छापे मारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने गोवा में कथित तौर पर जमीन हड़पने और धोखाधड़ी के मामले से जुड़े धन शोधन की शिकायत को लेकर कई जगहों पर तलाशी ली है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने गोवा में कथित तौर पर जमीन हड़पने और धोखाधड़ी के मामले से जुड़े धन शोधन की शिकायत को लेकर कई जगहों पर तलाशी ली है।

एजेंसी ने कहा कि ‘कम्युनिडेड ऑफ सेरुला’ के पूर्व अटॉर्नी एंजेलो सी लोबो, उनके भाई रेजिनाल्डो लोबो और ‘कम्युनिडेड ऑफ सेरुला’ के पूर्व अधिकारी जोसेफ डिसा और उसके पूर्व क्लर्क राजेश सुहास वीरेनकर के खिलाफ छापे मारे गए।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार के दरभंगा में मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह, वोटिंग के लिए गांव के पास के नदी में ग्रामीणों ने अपने पैसों से बनाया अस्थायी पुल.

केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि गोवा में भूखंडों के अवैध आवंटन के साथ-साथ ‘कम्युनिडेड ऑफ सेरुला’ से संबंधित भूमि के अवैध अधिग्रहण के मामले में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

कम्युनिडेड पुर्तगाली युग की सामुदायिक संस्था है, जिसके राज्य भर में भूखंड हैं।

यह भी पढ़े | MP By Election 2020: कमलनाथ का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा-सुमावली, मुरैना और मेहगांव में बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई, बावजूद इसके EC ने फिर से मतदान नहीं कराया.

ईडी ने कहा, "अवैध आवंटन, भूखंडों के अधिग्रहण और कम्युनिडेड ऑफ सेरुला से संबंधित भूमि के संदिग्ध दस्तावेज और रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं।’’

ईडी द्वारा दायर धन शोधन का मामला गोवा पुलिस की अपराध शाखा की एक प्राथमिकी पर आधारित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ex-SDPO Gautam Kumar Case: किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार के बारे में एक के बाद एक बड़े खुलासे, 'नौकरानी' पारो भी निकली करोड़पति, काम पर थार से आती-जाती थी

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी