देश की खबरें | ईडी अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित, मुख्यालय सील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय के पांच कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद जांच एजेंसी के मुख्यालय को सोमवार तक 48 घंटों के लिए सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित कर्मचारियों में विशेष निदेशक रैंक का एक अधिकारी भी शामिल है।

जियो

नयी दिल्ली, छह जून प्रवर्तन निदेशालय के पांच कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद जांच एजेंसी के मुख्यालय को सोमवार तक 48 घंटों के लिए सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित कर्मचारियों में विशेष निदेशक रैंक का एक अधिकारी भी शामिल है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पांच में से दो अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी हैं। खान मार्केट में लोकनायक भवन की अन्य मंजिलों से कोविड-19 के मामले सामने आने के मद्देनजर एजेंसी ने अपने मुख्यालय में विभागवार जांच कराई जिसमें ये कर्मचारी संक्रमित पाए गए।

यह भी पढ़े | मणिपुर में कोरोना वायरस के 11 नए मामले आए सामने, कुल संख्या बढ़कर हुई 143: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

लोकनायक भवन में ही ईडी का कार्यालय स्थित है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित मिले ईडी के सभी कर्मचारियों में इस बीमारी के लक्षण नजर नहीं आ रहे थे।

यह भी पढ़े | झारखंड में 85 हजार कोरोना संक्रमितों के लिए गए सैंपल, राज्य के 24 जिलों में लगाए गए 30 ट्रू नेट मशीन.

अधिकारियों के मुताबिक, जिन कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें विशेष निदेशक रैंक के एक अधिकारी और एक जांच अधिकारी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए पृथक-वास केंद्रों में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि संक्रमित कर्मचारियों के संपर्क में आए लोगों को पृथक-वास में रखा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रक्रिया के अनुसार, एजेंसी के मुख्यालय को 48 घंटों के लिए सील कर दिया गया है और वह सोमवार से काम करना शुरू करेगा।

उन्होंने बताया कि जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से ये कर्मचारी दफ्तर नहीं आ रहे थे।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के क्रम में, ईडी मुख्यालय और सभी दस्तावेजों को हफ्ते में दो बार संक्रमणमुक्त करने के संबंध में एक प्रोटोकॉल निर्धारित किया गया। साथ ही बताया कि ‘डाक’ को अधिकारियों और एजेंसी के अन्य स्टाफ को सौंपने से पहले संक्रमणमुक्त किया जाता है।

पिछले महीने भी ईडी का एक कर्मचारी कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\