देश की खबरें | ईडी के पास आरोपी से हिरासत में पूछताछ करने का कोई निहित अधिकार नहीं है: बालाजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी और उनकी पत्नी मेगला ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पास किसी आरोपी से हिरासत में पूछताछ करने का कोई निहित अधिकार नहीं है।

नयी दिल्ली, एक अगस्त तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी और उनकी पत्नी मेगला ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पास किसी आरोपी से हिरासत में पूछताछ करने का कोई निहित अधिकार नहीं है।

इस साल 14 जून को गिरफ्तारी के बावजूद तमिलनाडु सरकार में बिना विभाग के मंत्री बालाजी और उनकी पत्नी ने राज्य के परिवहन विभाग में कथित नौकरी के बदले नकदी घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में अपनी गिरफ्तारी को बरकरार रखने के मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश की आलोचना की।

बालाजी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और मुकुल रोहतगी ने कहा कि गिरफ्तारी की तारीख से 15 दिन की अवधि समाप्त हो जाने के बाद, जांच एजेंसी हिरासत में पूछताछ की मांग नहीं कर सकती क्योंकि कानून के तहत इसकी अनुमति नहीं है।

न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना और न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश की खंडपीठ ने मामले को दो अगस्त को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया। दो अगस्त को सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता ईडी की ओर से अपनी दलीलें पेश कर सकते हैं।

मेहता ने कहा कि मामले के तथ्यों से पता चलता है कि कैसे “सिस्टम की अनदेखी की गई।”

उन्होंने अदालत से आग्रह किया कि उन्हें बुधवार को विस्तृत दलीलें पेश करने की अनुमति दी जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू