देश की खबरें | ईडी ने पीएफआई के खिलाफ मामले में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) समेत कथित आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित धन शोधन मामले में एक आरोपी के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है।

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) समेत कथित आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित धन शोधन मामले में एक आरोपी के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है।

सैयद मोहम्मद कासिम इब्राहिम के खिलाफ 20 अक्टूबर को आरोप पत्र दाखिल किया गया था। वह वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है।

ईडी ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सचिन गुप्ता के समक्ष अभियोजन शिकायत (एजेंसी के आरोप पत्र के बराबर) दाखिल की, जिन्होंने मामले पर विचार के लिए 26 अक्टूबर की तारीख तय की।

वकील मोहम्मद फैजान खान के साथ ईडी के विशेष लोक अभियोजक एन के मट्टा ने अदालत को बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं।

यह मामला कई वर्षों में 120 करोड़ रुपये की कथित धन शोधन से संबंधित है। पीएफआई को आतंकवादी गतिविधियों और आईएसआईएस जैसे वैश्विक आतंकवादी संगठनों के साथ कथित संबंधों को लेकर पिछले साल सितंबर में केंद्र द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था।

गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत कथित आतंकवाद-संबंधी गतिविधियों के लिए राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने मामला दर्ज किया था।

ईडी ने आरोप लगाया है कि आरोपियों और संगठन से जुड़े अन्य सदस्यों ने दान, हवाला, बैंकिंग चैनल समेत अन्य माध्यम से धन एकत्र किया, जिसका इस्तेमाल गैरकानूनी गतिविधियों और विभिन्न अपराधों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट