देश की खबरें | सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार शिवशंकर की ईडी हिरासत छह दिन और बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कोच्चि स्थित विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को छह और दिन अपनी हिरासत में रखकर पूछताछ करने की अनुमति दे दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, पांच नवंबर केरल में कोच्चि स्थित विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को छह और दिन अपनी हिरासत में रखकर पूछताछ करने की अनुमति दे दी।

उन्हें पिछले हफ्ते केरल में सोना तस्करी मामले में धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़े | Farm Bill: पंजाब और हरियाणा में किसानों ने फार्म लॉ के विरोध में किया चक्का जाम.

ईडी ने यहां की विशेष पीएमएलए अदालत में आवेदन देकर शिवशंकर को और सात दिन उसकी हिरासत में देने का अनुरोध किया था ताकि सोना तस्करी के मुख्य आरोपी स्वपना सुरेश से उनकी हुई बातचीत के बारे में पूछताछ की जा सके। इससे पहले शिवशंकर को सात दिन की ईडी की हिरासत बृहस्पतिवार पूरी होने पर अदालत के समक्ष पेश किया।

ईडी की याचिका पर विचार करने के बाद अदालत ने शिवशंकर की हिरासत छह दिन और बढ़ा दी।

यह भी पढ़े | Delhi Air Pollution: प्रदुषण के मद्देनजर सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से दिवाली में पटाखें न जलाने की अपील की, कहा-लक्ष्मी पूजन में शामिल हों.

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय सोना तस्करी में पैसे की लेनदेन की जांच कर रहा है और शिवशंकर के खिलाफ कई आरोप हैं।

इस मामले की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआई), सीमा शुल्क विभाग भी अलग से जांच कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\