एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ईडी ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की 98 करोड़ रु की संपत्ति कुर्क की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (फाइल फोटो के साथ)

देश की खबरें | ईडी ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की 98 करोड़ रु की संपत्ति कुर्क की

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कथित पोंजी योजना से जुड़े धन शोधन की जांच के सिलसिले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के करीब 98 करोड़ रुपये के शेयरों के अलावा एक बंगले और एक फ्लैट को कुर्क किया है।

संघीय एजेंसी ने दंपति की संपत्ति कुर्क करने के लिए धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया।

यह मामला बिटकॉइन जैसी क्रिप्टो करेंसी के इस्तेमाल के जरिए निवेशक निधि में धोखाधड़ी से जुड़ा है।

संघीय एजेंसी ने एक बयान में बताया कि कुर्क संपत्ति में अभी शेट्टी के नाम पर जुहू (मुंबई) में एक रिहायशी फ्लैट और कुंद्रा के नाम पर पुणे में एक रिहायशी बंगला तथा इक्विटी शेयर शामिल हैं।

उसने बताया कि इन संपत्तियों की कीमत 97.79 करोड़ रुपये है।

दंपति के एक वकील ने बताया कि उनके मुवक्किलों के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता है और वे प्राधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे।

धन शोधन का यह मामला वैरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी, दिवंगत अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वज, सिम्पी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज और कई एजेंट के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस की प्राथमिकियों से निकला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2024 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).