देश की खबरें | ईडी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रिश्तेदार के स्वामित्व वाली कंपनी की संपत्तियां कुर्क कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने धन शोधन जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के एक रिश्तेदार के स्वामित्व वाली कंपनी की 6.45 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं।

नयी दिल्ली, 22 मार्च प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने धन शोधन जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के एक रिश्तेदार के स्वामित्व वाली कंपनी की 6.45 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं।

ईडी ने एक बयान में कहा कि उसने श्री साईबाबा गृहनिर्मिती प्राइवेट लिमिटेड के मुंबई के निकट ठाणे में स्थित नीलांबरी परियोजना में 11 आवासीय फ्लैटों को कुर्क करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि ठाकरे की पत्नी रश्मि के भाई श्रीधर माधव पाटनकर, श्री साईबाबा गृहनिर्मिती प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं और उसे नियंत्रित करते हैं।

रश्मि ठाकरे ‘सामना’ और ‘मार्मिक’ जैसे शिवसेना प्रकाशनों की संपादक भी हैं।

एजेसी ने आरोप लगाया कि धनशोधन मामले में जिस कोष की हेराफेरी की गई, उस संदर्भ में पुष्पक समूह और उसकी कंपनी पुष्पक बुलियन के खिलाफ जांच जारी है। इस राशि को श्री साईबाबा गृहनिर्मिती प्राइवेट लिमिटेड में लगाया गया था।

उसने कहा कि महेश पटेल, चंद्रकांत पटेल, उनके परिवार के सदस्यों और उनके द्वारा नियंत्रित कंपनियों जैसे पुष्पक बुलियन के प्रवर्तकों की 21.46 करोड़ रुपये की संपत्ति पहले कुर्क की गई थी।

एजेंसी ने आरोप लगाया कि पुष्पक रियल्टी डेवलपर ने बिक्री की आड़ में, नंदकिशोर चतुर्वेदी द्वारा नियंत्रित संस्थाओं को विभिन्न असंबद्ध संस्थाओं के माध्यम से 20.02 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की।

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं जिसमें कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भी शामिल हैं।

इन दलों ने आरोप लगाया है कि ईडी सहित केंद्रीय जांच एजेंसियां केंद्र की भाजपा नीत सरकार के इशारे पर उनके नेताओं और उनके परिवारों को निशाना बना रही हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा है कि एजेंसियां स्वतंत्र रूप से अपना काम कर रही हैं और सबूतों के आधार पर ही काम कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी