देश की खबरें | ईडी ने ‘अवैध’ इंटरनेट फार्मेसी के खिलाफ पीएमएलए जांच के तहत करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े एक धनशोधन मामले की जांच के तहत मध्यप्रदेश में करीब आठ करोड़ रुपये के कई भूखंड और बैंक जमाराशि कुर्क की है।

नयी दिल्ली, 26 फरवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े एक धनशोधन मामले की जांच के तहत मध्यप्रदेश में करीब आठ करोड़ रुपये के कई भूखंड और बैंक जमाराशि कुर्क की है।

यह कार्रवाई हैदराबाद स्थित एक इकाई के खिलाफ की गई है जो एक ‘‘अवैध’’ ‘इंटरनेट फार्मेसी’ चलाती थी।

ईडी ने एक बयान में कहा कि उसके हैदराबाद कार्यालय ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत ‘जेआर इन्फिनिटी प्राइवेट लिमिटेड’, इसके प्रवर्तक आशीष जैन और उनके परिवार के सदस्यों की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क करने का आदेश जारी किया है।

ईडी की जांच स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा आरोपियों के विरूद्ध मई 2022 में दर्ज करायी गयी शिकायत पर आधारित है।

निदेशालय के अनुसार जैन ‘जे आर इन्फिनिटी प्राइवेट लिमिटेड’ के परिसर से एक ‘‘अवैध’’ ‘इंटरनेट फार्मेसी’ चला रहा था और टैबलेट के रूप में अल्प्राजोलम, जोलपिडेम, लोराजेपाम, क्लोनाजेपाम, हाइड्रोकोडोन और ऑक्सीकोडोन जैसे मादक (मन:औषधि) पदार्थों का निर्यात कर रहा था।

ईडी ने दावा किया कि उसने ‘टेलीमार्केटिंग कॉल सेंटर’ सेवाएं और ‘सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (वेबसाइट को सुगम, प्रासंगिक और लोकप्रिय बनाने संबंधी प्रक्रिया)’ सेवाएं प्रदान करने की आड़ में ऐसा किया।

आरोपी या उसके परिवार पर ईडी द्वारा लगाए गए आरोपों के सिलसिले में प्रतिक्रिया के वास्ते तत्काल संपर्क नहीं हो पाया है।

ईडी ने आरोप लगाया कि जैन ने स्वापक औषधि एवं मनप्रभावी पदार्थ अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए विदेशी ग्राहकों को अवैध रूप से अल्प्राजोलम, ट्रामाडोल, डायजेपाम आदि जैसे साइकोट्रोपिक पदार्थों का निर्यात करने के लिए ‘जेआर इनफिनिटी प्राइवेट लिमिटेड’ का गठन किया और इस तरह ‘अपराध की कमाई’ अर्जित की।

निदेशालय का कहना है कि जांच में पाया गया कि उक्त कंपनी के गठन से पहले ही जैन और उनके परिवार के सदस्यों ने बिना किसी वास्तविक कारोबार के अपने निजी बैंक खातों में 4.50 करोड़ रुपये की विदेशी धनराशि प्राप्त की थी और यह धनराशि विदेशों में दवाओं की ‘अवैध बिक्री‘ के एवज में प्राप्त की गई थी।

ईडी के अनुसार इस अपराध से कुल 12.76 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

जांच एजेंसी ने पाया कि इस धनराशि का उपयोग आशीष जैन तथा उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर सावधि जमा और कई अचल संपत्तियों की खरीद के लिए किया गया।

बयान में कहा गया है कि कुर्क की गई संपत्तियां जैन और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर बैंक जमाराशि एवं सावधि जमा (1.46 करोड़ रुपये) तथा मध्यप्रदेश के इंदौर में स्थित भूखंडों के रूप में हैं (जिनकी कीमत 6.52 करोड़ रुपये है) ।

इन परिसंपत्तियों का कुल मूल्य 7.98 करोड़ रुपये है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\