देश की खबरें | ईडी ने प्रतिबंधित पीएफआई के तीन सदस्यों को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन कथित सदस्यों को धन शोधन के आरोपों पर गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 मार्च प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन कथित सदस्यों को धन शोधन के आरोपों पर गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि अब्दुल खादर पुत्तूर, अनशद बदरुद्दीन और फिरोज के. पीएफआई के लिए शारीरिक प्रशिक्षु के तौर पर काम कर रहे थे। सूत्रों ने बताया कि तीनों को धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को यहां एक विशेष अदालत में पेश किया गया।

एजेंसी ने तीनों पर पीएफआई कैडर को हथियारों का प्रशिक्षण देने और इसके लिए प्रतिबंधित संगठन से धनराशि लेने का आरोप लगाया है।

पीएफआई को आतंकवादी गतिविधियों से कथित संबंधों को लेकर सितंबर 2022 में केंद्र सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के प्रावधानों के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया था।

पीएफआई की स्थापना केरल में 2006 में की गयी थी। इसका मुख्यालय दिल्ली में था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू