देश की खबरें | ईडी ने बीएमसी कोविड-19 सेंटर के मामले में कारोबारी सुजीत पाटकर को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोविड मरीजों के उपचार के लिए विशाल कोविड केंद्र स्थापित करने में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में शिव सेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के दोस्त सुजीत पाटकर और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 20 जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोविड मरीजों के उपचार के लिए विशाल कोविड केंद्र स्थापित करने में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में शिव सेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के दोस्त सुजीत पाटकर और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने हाल ही में बताया था कि पाटकर और उनके तीन सहयोगियों ने महामारी के दौरान शहर में कोविड-19 फील्ड अस्पतालों के प्रबंधन के लिए मुंबई नगर निकाय से धोखाधड़ी से अनुबंध हासिल किए थे।

एक अधिकारी ने बताया कि जांच में कथित रूप से इनकी संलिप्तता सामने आने के बाद ईडी ने बुधवार रात पाटकर और डॉ किशोर बिसुरे को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि बिसुरे दहिसर विशाल कोविड केंद्र के डीन थे।

उन्होंने बताया कि दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा।

ईडी ने पाटकर और अन्य के खिलाफ धन शोधन मामले में पिछले महीने मुंबई में 15 स्थानों पर छापेमारी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\