देश की खबरें | ईडी ने धनशोधन मामले में राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जल जीवन मिशन योजना में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली/जयपुर, 24 अप्रैल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जल जीवन मिशन योजना में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संघीय जांच एजेंसी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जोशी को जयपुर में हिरासत में लिया।

ईडी का कथित धनशोधन मामला राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा जल जीवन मिशन योजना के संबंध में दर्ज की गई प्राथमिकी से उपजा है।

इस योजना का उद्देश्य घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराना है।

राजस्थान में इस योजना का क्रियान्वयन राज्य के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा किया जा रहा था। जोशी पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में इस विभाग के मंत्री थे।

ईडी ने इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज