देश की खबरें | अर्थव्यवस्था नंबर तीन पर पहुंचे या नंबर दो पर, बहन-बेटियों की सुरक्षा जरूरी : सपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था नंबर तीन पर पहुंचे या नंबर दो पर लेकिन आवश्यक यह है कि हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित रहें।

जयपुर, 28 जुलाई समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था नंबर तीन पर पहुंचे या नंबर दो पर लेकिन आवश्यक यह है कि हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित रहें।

उन्होंने सवाल किया, ''अगर महिलाओं का सम्मान नहीं होगा तो आप पैसे का क्या करेंगे?''

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था नंबर तीन पर पहुंचे या नंबर दो पर आवश्यक यह है कि हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित रहें।’’

किशनगढ़ हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातीचत में सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मणिपुर हिंसा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की योजना और भाजपा की वोट की राजनीति दिखाई दे रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी खबरें आ रही हैं कि वहां (मणिपुर में) पहाड़ के नीचे कुछ छुपा है और वहां की जमीन केन्द्र सरकार कुछ लोगों देना चाहती है।’’

अखिलेश यादव सैन्य स्कूल में उनके शिक्षक रहे शांति प्रकाश मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए अजमेर पहुंचे। उन्होंने अजमेर दरगाह में जियारत भी की।

उन्होंने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का जिक्र करते हुए कहा कि ‘‘जो लोग इंडिया से घबरा रहे हैं वो देश को क्या आगे बढाएंगे।’’

यादव ने कहा, ‘‘भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा कोई विकल्प नहीं है जबकि भारत की विपक्षी पार्टियों के पास युवाओं, अनुभवी और महिलाओं का मिश्रण है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी