एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अर्थव्यवस्था ठीक रास्ते पर, तेजी से आगे बढ़ रही है : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह, खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) सहित अक्टूबर माह के विभिन्न आर्थिक आंकड़ों का हवाला देते हुए भाजपा ने मंगलवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था ठीक रास्ते पर है और तेजी से आगे बढ़ रही है।

देश की खबरें | अर्थव्यवस्था ठीक रास्ते पर, तेजी से आगे बढ़ रही है : भाजपा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन नवंबर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह, खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) सहित अक्टूबर माह के विभिन्न आर्थिक आंकड़ों का हवाला देते हुए भाजपा ने मंगलवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था ठीक रास्ते पर है और तेजी से आगे बढ़ रही है।

भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार आर्थिक सुधारों के अपने एजेंडे पर आगे बढ़ रही है और भारत को पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम कर रही है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश के मथुरा में मस्जिद में ‘Hanuman Chalisa’ पढ़ने का आरोप, चार युवक गिरफ्तार.

उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था में रुकावट आई। अर्थव्यवस्था को लेकर तमाम तरह की आशंकाएं जताई जा रही थीं। यह बताते हुए बहुत प्रस्तन्नता महसूस कर रहा हूं कि अक्टूबर माह के इस महीने में कुछ आंकड़े पिछले कुछ दिनों में आए हैं, जो स्पष्ट रूप से यह दर्शाते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था ठीक रास्ते पर है और तेजी से आगे बढ़ रही है।’’

अग्रवाल ने बताया कि अर्थव्यवस्था की स्थिति को मापने के कई महत्वपूर्ण सूचकांक होते हैं और उनमें जीएसटी सबसे प्रमुख है।

यह भी पढ़े | IPL 2020: फैंटेसी एप प्रमोट करने के लिए विराट कोहली और सौरव गांगुली को मद्रास हाईकोर्ट का नोटिस: 3 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल अक्टूबर महीने में एक लाख पांच हजार करोड़ का जीएसटी कलेक्शन हुआ है। यह अपने आप में महत्वपूर्ण है, जो बताती है कि हमारी अर्थव्यवस्था वापस पटरी पर तेजी से लौट रही है। पिछले साल अक्टूबर माह के मुकाबले यह आंकड़ा 10 प्रतिशत ज्यादा है। 2019 में यह 95 हजार करोड़ था जबकि कोविड-19 जैसी कोई परिस्थिति नहीं थी।’’

आर्थिक मामलों के जानकार अग्रवाल ने कहा कि देश की विनिर्माण गतिविधियों में अक्टूबर में लगातार तीसरे महीने सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि पीएमआई अक्टूबर में बढ़कर 58.9 पर पहुंच गया, जो सितंबर में 56.8 था। यह क्षेत्र की सेहत में पिछले 13 सालों में सबसे अच्छा सुधार है।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा की खपत, रेल भाड़ा और अन्य कई ऐसे क्षेत्र हैं जो स्पष्ट करते है कि अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है। उन्होंने बताया कि 470 कंपनियों ने जुलाई-सितंबर के दौरान कर के बाद उल्लेखनीय लाभ कमाया है।

अर्थव्यवस्था में इस वृद्धि के लिए मोदी सरकार की ओर से जारी किए प्रोत्साहन पैकेज को श्रेय देते हुए भाजपा नेता ने उम्मीद जताई कि त्योहारों के मौसम के बाद भी यह वृद्धि जारी रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अर्थव्यवस्था में इन सकारात्मक संकेतों के बावजूद आराम करने वाले नहीं हैं। नवंबर में इस स्थिति को और बेहतर करने के लिए वे लगातार मेहनत कर रहे हैं।’’

अग्रवाल ने कहा कि हाल में कृषि और श्रम के क्षेत्र में किए गए सुधारों से स्थितियां और बेहतर होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2020 07:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).