जरुरी जानकारी | अर्थव्यवस्था का निर्माण स्थानीय कौशल के बूते करने की जरूरत : प्रभु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश को अब मूलभूत चीजों पर लौटना चाहिए और स्थानीय कौशल तथा प्राकृतिक रूप से उपलब्ध संसाधनों के जरिये अर्थव्यवस्था के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने बृहस्पतिवार को आत्म-निर्भर भारत के महत्व का उल्लेख करते हुए यह बात कही।

नयी दिल्ली, 28 मई देश को अब मूलभूत चीजों पर लौटना चाहिए और स्थानीय कौशल तथा प्राकृतिक रूप से उपलब्ध संसाधनों के जरिये अर्थव्यवस्था के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने बृहस्पतिवार को आत्म-निर्भर भारत के महत्व का उल्लेख करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि आत्म-निर्भर भारत के पांच स्तंभ...अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचा, प्रणाली, गतिशील जनसांख्यिकी और मांग हैं।

यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

भारतीय लागत लेखा संस्थान द्वारा आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए प्रभु ने कहा कि इस तरीके से काम करने की जरूरत है कि लोगों की जरूरतों को उचित तरीके से पूरा किया जा सके और दुनिया की मांग को भी पूरा किया जा सके।

प्रभु ने कहा कि प्रत्येक जिले की विशिष्ट परंपरागत विशेषताएं हैं। यदि जिलों को आत्म-निर्भर बनाने के लिए सही तरीके से अध्ययन और दस्तावेजीकरण किया जाए, तो इससे ग्रामीण भारत में काफी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

प्रभु ने कहा कि प्राचीन समय में भारत एक बड़ी अर्थव्यवस्था था और यहां के उत्पादों की काफी मांग थी। ‘‘यहां इस्पात, सीमेंट और वाहन नहीं बनते थे, बल्कि स्थानीय कौशल वाले उत्पादों का उत्पादन होता था। हमें एक बार फिर से मूलभूत चीजों की ओर लौटना होगा।’’ प्रभु जी-20 देशों में भारत के शेरपा भी हैं।

इसी वेबिनार को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि कोविड-19 संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट तौर पर आत्म-निर्भर भारत का आह्वान किया है। पिछले छह साल से सरकार आत्म-निर्भरता के लिए काम कर रही है।

माधव ने कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए भारत ने अन्य देशों की तुलना ज्यादा बेहतर तरीके से काम किया है। इसकी वजह है कि प्रधानमंत्री ने सही समय पर सही निर्णय लिए। इसके अलावा प्रशासनिक मशीनरी काफी दक्ष है तथा देश के 1.3 अरब लोगों ने भी इस महामारी के समय एकता और अनुशासन दिखाया है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान