जरुरी जानकारी | अर्थशास्त्रियों को आशंका, अमेरिका में आ सकती है 1946 के बाद की सबसे बड़ी मंदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उन्होंने यह आशंका भी जताई कि कोरोना वायरस महामारी लौटकर आ सकती है, जो अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा संकट लाएगी।

उन्होंने यह आशंका भी जताई कि कोरोना वायरस महामारी लौटकर आ सकती है, जो अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा संकट लाएगी।

नेशनल एसोसिएशन फॉर बिजनेस इकोनॉमिक्स (एनएबीई) ने इस संबंध में किए गए एक सर्वेक्षण के नतीजे सोमवार को जारी किए। इसमें अनुमान जताया गया है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते अमेरिका में सकल घरेलू उत्पाद 2020 में 5.9 प्रतिशत घट जाएगा।

यह भी पढ़े | Coronavirus in India: पिछले 24 घंटे में करीब 10 हजार नए केस- 206 की मौत, देश में संक्रमितों की संख्या 2.56 लाख के पार.

यह गिरावट 1946 के बाद सबसे अधिक होगी, जब द्वितीय विश्व युद्ध के चलते अमेरिका की जीडीपी में 11.6% की कमी हुई थी।

एनएबीई के 48 विशेषज्ञों के दल ने अनुमान जताया है कि जनवरी-मार्च तिमाही में अमेरिका की जीडीपी पांच प्रतिशत घट जाएगी, जबकि इसके बाद अप्रैल-जून तिमाही में ये गिरावट रिकॉर्ड 33.5 प्रतिशत की होगी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: J&K के सरकारी कर्मचारियों को अब ‘Mera Vatan app’पर मिलेगी- सैलरी, भत्ता और प्रमोशन की पूरी जानकारी.

एनएबीई के दल का हालांकि अनुमान है कि 2020 की दूसरी छमाही में वृद्धि दर बेहतर रहेगी और इसके जुलाई-सितंबर तिमाही में 9.1 प्रतिशत और अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

इन अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि 2021 में अमेरिकी की वृद्धि दर 3.6 प्रतिशत रहेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\