उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती रही है लेकिन वह लक्ष्य अब तक हासिल नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अगर मौजूदा दर बनी रही तो 2030 तक ही किसानों की आय दोगुनी हो पाएगी।
तृणमूल सदस्य ने कहा कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) को बेच रही है जबकि उसे बनाने में दशकों लग जात हैं। उन्होंने कहा कि पीएसयू के बेचे जाने से अनुसूचित जाति के लोगों के लिए सुरक्षित नौकरियों के अवसर खत्म हो जाते हैं। उन्होंने सरकार से सहयोगात्मक संघवाद के नजरिए से काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि उसे राज्यों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए।
बीजू जनता दल की सदस्य सुलता देव ने कहा कि देश का आगे बढ़ना गर्व की बात है लेकिन इसका असर आम आदमी की थाली पर भी पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण लोगों की थाली में सामग्री कम होती जा रही है।
उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को ऐसा होना चाहिए जिसमें बड़े उद्योगपतियों के साथ छोटे एवं मध्यम उद्यमियां का अस्तित्व भी कायम रहे। उन्होंने ओडिशा के अक्सर प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित होने का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र को राज्य की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने अधिक संख्या में महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने की भी मांग की।
चर्चा अधूरी रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY