जरुरी जानकारी | आर्थिक, वित्तीय आंकड़ें सहज उपलब्ध कराएगा रिजर्व बैंक का मोबाइल ऐप ‘आरबीआईडाटा’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को मोबाइल ऐप ‘आरबीआईडाटा’ पेश किया। यह ऐप भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़े आर्थिक और वित्तीय आंकड़ों को सहज और आकर्षक रूप से उपलब्ध कराएगा।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को मोबाइल ऐप ‘आरबीआईडाटा’ पेश किया। यह ऐप भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़े आर्थिक और वित्तीय आंकड़ों को सहज और आकर्षक रूप से उपलब्ध कराएगा।

आरबीआई ने एक बयान में कहा कि मोबाइल ऐप भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करने के लिए आर्थिक आंकड़ों की 11,000 से अधिक विभिन्न श्रृंखलाओं तक पहुंच प्रदान करेगा।

उपयोगकर्ता ग्राफ/चार्ट में ‘टाइम सीरीज’ आंकड़े देख सकेंगे और विश्लेषण के लिए आंकड़े डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें आंकड़ों के स्रोत, माप की इकाई, आवृत्ति और हाल में अद्यतन की गयी जानकारी भी होगी।

इसके अलावा, ऐप का ‘बैंकिंग आउटलेट’ अनुभाग उपयोगकर्ताओं को उनके स्थान के 20 किलोमीटर के भीतर बैंक सुविधाएं ढूंढने में मदद करेगा। साथ ही वे ‘सार्क फाइनेंस’ के माध्यम से दक्षेस (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) देशों के बारे में आंकड़े देख सकते हैं।

यह ऐप भारतीय अर्थव्यवस्था के आंकड़ों को लेकर पोर्टल (एचटीटीपीएस://डेटा.आरबीआई.ओआरजी.इन) तक आसान पहुंच प्रदान करता है। इसका उद्देश्य शोधकर्ताओं, छात्रों और लोगों के लिए चीजों को सुलभ बनाना है।

यह ऐप आईओएस और एंड्रॉयड दोनों उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\