खेल की खबरें | ईसीबी नुकसान की कगार पर, खर्चों में कटौती करेगा: रिपोर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) खर्चों में कटौती के लिए कई कदम उठाने की तैयारी में है क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण उसे 18 करोड़ 20 लाख पाउंड के संभावित नुकसान की आशंका है।
लंदन, छह अगस्त इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) खर्चों में कटौती के लिए कई कदम उठाने की तैयारी में है क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण उसे 18 करोड़ 20 लाख पाउंड के संभावित नुकसान की आशंका है।
द गार्डियन की खबर में यह दावा किया गया है।
यह भी पढ़े | IPL 2020: कप्तान के तौर पर टीम में सबसे कम अहम व्यक्ति हूं मैं: रोहित शर्मा.
ईसीबी ने 18 प्रथम श्रेणी काउंटी और काउंटी बोर्ड के साथ बुधवार को बैठक की जहां उसने सूचित किया कि उसे मौजूदा वित्त वर्ष में कम से कम 10 करोड़ 60 लाख पाउंड का नुकसान होने की आशंका है।
समाचार पत्र की खबर के अनुसार, ‘‘इन आंकड़ों के अनुसार माना जा रहा है कि पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाकी सत्र का जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में आयोजन होगा जिसमें पाकिस्तान दौरा और सितंबर में आस्ट्रेलियाई टीम का छह मैचों के लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट का दौरा शामिल है। ’’
यह भी पढ़े | VIVO To Exit From IPL 2020: इस साल के आईपीएल का स्पांसर नहीं होगा वीवो- मीडिया रिपोर्ट.
इसमें कहा गया, ‘‘लेकिन चेताया गया है कि अगर इनमें से कोई मैच रद्द होते हैं या ईसीबी अगले साल भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका दौरे की टिकट बेचने में नाकाम रहता है तो नुकसान सात करोड़ 60 लाख पाउंड तक बढ़ सकता है।’’
समाचार पत्र ने सूत्र के हवाले से कहा है कि ईसीबी अपने स्टाफ में 25 प्रतिशत तक की कमी कर सकता है। कोरोना वायरस महामारी के फैलने से पहले ईसीबी में 379 कर्मचारी थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)