देश की खबरें | चुनाव आयोग ने दलों का पंजीकरण रद्द करने के अधिकार के लिए कानून में बदलाव पर बल दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चुनाव आयोग (ईसी) ने ऐसे राजनीतिक दलों का पंजीकरण समाप्त करने का अधिकार दिए जाने के लिए चुनावी कानून में परिवर्तन पर फिर से जोर दिया है जो चुनाव नहीं लड़ रहे तथा निष्क्रिय हैं।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर चुनाव आयोग (ईसी) ने ऐसे राजनीतिक दलों का पंजीकरण समाप्त करने का अधिकार दिए जाने के लिए चुनावी कानून में परिवर्तन पर फिर से जोर दिया है जो चुनाव नहीं लड़ रहे तथा निष्क्रिय हैं।

चुनाव आयोग सूत्रों ने बताया कि आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पिछले हफ्ते यहां कानून मंत्री किरन रिजीजू के साथ इस मुद्दे के अलावा विभिन्न चुनावी सुधारों पर चर्चा की थी।

चुनाव सुधारों से जुड़े कई प्रस्ताव सरकार के पास लंबित हैं। चुनाव आयोग को किसी राजनीतिक दल को पंजीकृत करने का अधिकार है, लेकिन चुनाव संबंधी कानून के तहत उसे किसी भी पार्टी का पंजीकरण रद्द करने का अधिकार नहीं है।

किसी पार्टी का पंजीकरण रद्द करने का अधिकार प्राप्त करने की उसकी मांग वर्षों से कानून मंत्रालय के पास लंबित है।

चुनाव आयोग ने एक समय विभिन्न दलों की पहचान की थी जिन्होंने 2005 से चुनाव नहीं लड़ा है और उनमें से 200 से अधिक को ‘सूची से हटाया’ था। आयोग को संदेह है कि इनमें से अधिकर पार्टियां लोगों से दान स्वीकार करके उनके काले धन को सफेद बनाने में मदद के लिए कागजों पर मौजूद हैं।

चुनाव आयोग में करीब 3000 पंजीकृत राजनीतिक दल हैं। उनमें से आठ दलों की मान्यता राष्ट्रीय दल के रूप में है जबकि 53 दलों की मान्यता राज्य स्तरीय दल के रूप में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\