देश की खबरें | मछली खाने से आंखें ऐश्वर्या की तरह सुंदर हो सकती हैं: गावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक मंत्री ने यह बयान देकर विवाद उत्पन्न कर दिया है कि प्रतिदिन मछली खाने से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जैसी "सुंदर आंखें" हो सकती हैं।

मुंबई, 21 अगस्त महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक मंत्री ने यह बयान देकर विवाद उत्पन्न कर दिया है कि प्रतिदिन मछली खाने से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जैसी "सुंदर आंखें" हो सकती हैं।

उत्तर महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राज्य के आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित की टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

गावित ने कहा, ‘‘जो लोग दैनिक आधार पर मछली का सेवन करते हैं उनकी त्वचा स्निग्ध हो जाती है और उनकी आंखों में चमक आ जाती है। यदि कोई आपको देखेगा तो वह आपकी ओर आकर्षित हो जायेगा।’’

वीडियो में गावित यह कहते हुए सुने गए, ‘‘क्या मैंने आपको ऐश्वर्या राय के बारे में बताया? वह मंगलुरु में समुद्र तट के पास रहती थीं। वह रोजाना मछली का सेवन करती थीं। क्या आपने उनकी आँखें देखी हैं? आपकी आंखें भी उनकी तरह होंगी।’’

गावित (68) की बेटी हीना गावित भाजपा की लोकसभा सदस्य हैं।

मंत्री ने कहा, ‘‘मछली में कुछ तेल होते हैं जिनसे आपकी त्वचा स्निग्ध बनती हैं।’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) विधायक अमोल मिटकारी ने कहा कि मंत्री को इस तरह की "ओछी" टिप्पणी करने के बजाय आदिवासियों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा, ‘‘मैं रोज मछली खाता हूं। मेरी आंखें वैसी (ऐश्वर्या राय जैसी) हो जानी चाहिए थीं। मैं गावित साहब से पूछूंगा कि क्या इस पर कोई शोध है।’’

अमित माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\