देश की खबरें | रचनात्मक समुदाय पर अच्छा प्रदर्शन न करने का दोष मढ़ना आसान, पर उनका डर कोई नहीं देखता:अमिताभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को कहा कि रचनात्मक समुदाय पर अक्सर बेहतर प्रदर्शन नहीं करने और अनैतिक आचरण अपनाने का दोष मढ़ दिया जाता है, लेकिन इस बारे में कोई गौर नहीं करता कि कोई कलाकार किस डर से गुजरता है।

मुंबई, 23 मई मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को कहा कि रचनात्मक समुदाय पर अक्सर बेहतर प्रदर्शन नहीं करने और अनैतिक आचरण अपनाने का दोष मढ़ दिया जाता है, लेकिन इस बारे में कोई गौर नहीं करता कि कोई कलाकार किस डर से गुजरता है।

अमिताभ (80) ने अपने ब्लॉग पर यह टिप्पणी की और उन मुद्दों का जिक्र किया, जिनका कलाकारों को सामना करना पड़ता है।

उन्होंने लिखा, ‘‘बाहरी व्यक्ति के लिए रचनात्मक समुदाय पर दोषारोपण, बेहतर प्रदर्शन नहीं करने, अनैतिक आचरण अपनाने के आरोप लगाना सबसे आसान काम है... लेकिन यह शायद ही कभी समझा जाता है कि कलाकार रचनात्मक कार्य के लिए अपनी खोज में क्या करते हैं... ।’’

अमिताभ ने कहा, ‘‘वे धारणा पर जीते हैं... हम डर में जीते हैं... हमारा डर सीमित नहीं है, जैसा माना जाता है... इसके कई पहलू हैं, जिनसे कई लोग अनजान हैं... इसका दोष किसे दिया जाए, बहस में मूल्यवान समय क्यों बर्बाद करना... इसे देखें और छोड़ दें... अपने रचनात्मक कार्य की ओर बढ़ें।’’

उन्होंने कहा कि ज्यादातर समय, कलाकारों की आलोचना करने वाला व्यक्ति वास्तव में समुदाय का ही हिस्सा होता है।

अमिताभ जल्दी ही ‘सेक्शन 84’ और ‘प्रोजेक्ट के’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। ‘प्रोजेक्ट के’ में उनके साथ प्रभास और दीपिका पादुकोण अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं, ‘सेक्शन 84’ अदालती कार्यवाही पर आधारित फिल्म है, जिसमें डायना पेंटी, अभिषेक बनर्जी और निमरत कौर को भी अहम भूमिकाओं में लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू