देश की खबरें | पूर्वी रेलवे सोमवार से उपनगरीय ईएमयू और लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी रेलवे पश्चिम बंगाल में अपने अधिकार क्षेत्र में लगभग छह महीने के बाद आम जनता के लिए सामान्य समय सारिणी के अनुसार उपनगरीय ईएमयू और अन्य लोकल ट्रेन सेवाएं सोमवार से शुरू करेगा। इस दौरान कोविड संबंधी मानदंडों का पालन किया जाएगा। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, 31 अक्टूबर पूर्वी रेलवे पश्चिम बंगाल में अपने अधिकार क्षेत्र में लगभग छह महीने के बाद आम जनता के लिए सामान्य समय सारिणी के अनुसार उपनगरीय ईएमयू और अन्य लोकल ट्रेन सेवाएं सोमवार से शुरू करेगा। इस दौरान कोविड संबंधी मानदंडों का पालन किया जाएगा। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक सियालदाह मंडल में 920 से अधिक जबकि हावड़ा मंडल में 480 से अधिक ट्रेन सेवाओं का संचालन होगा।

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के तहत अपने नवीनतम आदेश में 50 प्रतिशत यात्रियों की क्षमता के साथ अंत:राज्यीय लोकल ट्रेनों के संचालन की अनुमति दी है।

गौरतलब है कि पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी रेलवे अपने-अपने क्षेत्रों में कुछ विशेष ट्रेनों का संचालन पहले से ही कर रहा है।

दरअसल, कोविड-19 महामारी की दूसरी भयावह लहर के कारण उपनगरीय ईएमयू और अन्य लोकल ट्रेन सेवाओं को सात मई से निलंबित कर दिया गया था।

पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता एकलव्य चक्रवर्ती ने कहा, "पूर्वी रेलवे पश्चिम बंगाल सरकार की सलाह के अनुसार 50 प्रतिशत यात्रियों की क्षमता के साथ उपनगरीय ईएमयू सेवाओं सहित अंत:राज्यीय पैसेंजर ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\