देश की खबरें | पूर्वी लद्दाख गतिरोध : भारत, चीन की सेनाएं वार्ता के जरिए मुद्दा हल करने पर राजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत और चीन के सैन्य कमांडर दोनों देशों के नेतृत्व के बीच हुए समझौते के साथ ही द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार पूर्वी लद्दाख में मौजूदा सीमा मसले को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने पर राजी हो गए हैं।
नयी दिल्ली, सात जून विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत और चीन के सैन्य कमांडर दोनों देशों के नेतृत्व के बीच हुए समझौते के साथ ही द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार पूर्वी लद्दाख में मौजूदा सीमा मसले को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने पर राजी हो गए हैं।
दोनों पक्षों ने पूर्वी लद्दाख में महीने भर से चल रहे गतिरोध को हल करने की कवायद में शनिवार को उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता की।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में 4 CAA विरोधी प्रदर्शनकारियों पर NCA के तहत मामला दर्ज.
विदेश मंत्रलय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘दोनों पक्ष विभिन्न द्विपक्षीय समझौतों और नेताओं के बीच बनी सहमति को ध्यान में रखते हुए हालात से शांतिपूर्ण तरीके से निपटने पर राजी हो गए हैं। नेताओं के बीच सहमति बनी कि भारत-चीन सीमा क्षेत्र में शांति द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण विकास के लिए आवश्यक है।’’
यह सैन्य वार्ता चुशूल सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा के चीनी सीमा की ओर माल्दो में ‘बॉर्डर पर्सनल मीटिंग प्वाइंट’ पर हुई।
यह भी पढ़े | देश में मास्क का अधिशेष उत्पादन, चिकित्सा उपकरण उद्योग ने निर्यात की मांगी अनुमति.
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने माना कि इस साल दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है और वे इस पर राजी हुए कि इस मसले के तत्काल समाधान से संबंधों का और विकास होगा।’’
उसने कहा, ‘‘फलस्वरूप दोनों पक्ष स्थिति को हल करने तथा सीमा इलाके में शांति सुनिश्चित करने के लिए सैन्य और कूटनीतिक वार्ता जारी रखेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

